Visitors have accessed this post 214 times.

हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती का विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुआ गठन। बैठक का शुभारंभ प्रांत मंत्री सेवा भारती सूर्य नारायण मिश्र एवं विभाग अध्यक्ष जी एल उपाध्याय जी एवं विभाग सेवा प्रमुख श्रीमान मनवीर जी ( प्रचारक), नगर एवं खंड प्रचारक सासनी धीरज जी , हाथरस जिला सेवा प्रमुख आलोक जी, विभाग सेवा टोली सदस्य डॉ भू प्रकाश उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं फूल अर्पित कर बैठक की शुरुआत की।


सेवा भारती की विधिवत घोषणा विभाग अध्यक्ष हरीगढ़ जी एल उपाध्याय जी ने की।
राकेश शर्मा संरक्षक, निर्देश चंद्र वार्ष्णेय अध्यक्ष, योगेश चौधरी उपाध्यक्ष, संजय शर्मा उपाध्यक्ष ,हेमंत सेंगर उपाध्यक्ष ,गौरव सिंघल उपाध्यक्ष ,नीतू तोमर उपाध्यक्ष ,संजय सिंगर महामंत्री ,पंकज पाठक महामंत्री ,मनीष प्रताप सिंह मंत्री ,सतीश शर्मा मंत्री, विक्रम चौधरी मंत्री ,अमित भार्गव जी मंत्री, संजीव वार्ष्णेय मंत्री ,सुशील प्रभाकर मंत्री मोहत अग्रवाल मंत्री, मनोज जी सह मंत्री, नरोत्तम जी सह मंत्री ,रिंकू जी सह मंत्री, वकील वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह सह कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा मीडिया प्रभारी ,मनोज वार्ष्णेय मीडिया प्रभार, मनोज दीक्षित मीडिया प्रभारी , सुरेश चंद्र शर्मा मीडिया प्रभारी,कौशल शर्मा सदस्य ,सुभाष चंद्र शर्मा सदस्य ,सुरेंद्र वार्ष्णेय सदस्य ,उद्भव मिश्रा सदस्य ,रजनीश ठाकुर सदस्य ,इंद्रमणि उपाध्याय सदस्य ,शिवकुमार शर्मा सदस्य ,किशनपाल सिंह सदस्य ,संजय चौधरी सदस्य, 33 सदस्य कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रांत मंत्री ने सेवा भारती के कार्यों के विषय में सभी सदस्यों को बताया सेवा भारती समाज में रह रहे पात्र लोगों के लिए एवं बच्चों के लिए एवं महिलाएं एवं बहनों के लिए निम्नलिखित रुप से कार्य करती है जैसे बाल संस्कार केंद्र, चिकित्सक केंद्र, सिलाई केंद्र, आरोग्य मित्र, ब्यूटीपार्लर, मेहंदी प्रशिक्षण इत्यादि पर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर वही स्थाई रूप से इन केंद्रों को चलाने का कार्य करती है
सेवा भारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्देश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा जैसा कि महर्षि अरविंद जी ने कहा”जब दरिद्र तुम्हारे साथ हो तो उनकी सहायता करो लेकिन अध्ययन करो और यह प्रयास भी करो कि तुम्हारी सहायता पाने के लिए दरिद्र लोग ना बचे रहें”। तत्पश्चात सेवा भारती की कार्यकारिणी ने आज स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र का हरि मोहल्ले में गुलाब सिंह जी के आवास पर शुभारंभ किया। जिसमें बच्चों के पढ़ने लिखने की सारी व्यवस्थाएं जैसे कॉपी किताब पेंसिलइत्यादि चीजें बच्चों को दी। सेवा भारती के संरक्षक राकेश शर्मा राजा जी नगला ताल ने कहा “संपूर्ण राष्ट्र के प्रति आत्मीयता का भाव केवल शब्दों में रहने से काम नहीं चलेगा आत्मीयता को प्रत्यक्ष अनुभूति होना आवश्यक है समाज के सुख-दुख यदि हम छु पाते हैं तो यही मानना चाहिए कि यह अनुभूति का कोई अंश हम भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश जी गुलाब सिंह जी अन्य लोग उपस्थित रहे।

INPUT – DEV PRAKASH DEV