Visitors have accessed this post 977 times.
शकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इसौली जलेसर मार्ग स्थित गाँव इसौली में पिछले शनिवार को एक तेज रफ्तार ईको कार नम्बर UP80 FC 8768 की टक्कर से एक ग़रीब महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी आज आगरा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका बेहद ग़रीब परिवार से थी। मृतका रूपन देवी पत्नी धनिपाल ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं।मृतका के पुत्र श्याम सिंह ने बताया है कि ईको ड्राइवर कानों में लीड लगाए हुए था। ड्राइवर की लापरवाही के कारण मेरी माँ की मौत हुई है। श्याम सिंह की तहरीर पर शकरौली थाने में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। मौके पर ग्राम प्रधान राजबीर सिंह, राजू पाठक, ठाकुर रमेश पाल सिंह, मुकेश पाठक, विजय कुमार, रमाशंकर, राधेश्याम बघेल, शिव शंकर नाई, बाले कुमार, रामखिलाड़ी बघेल, धारन राठौर व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
![]()









