Visitors have accessed this post 275 times.

सिकंदराराऊ : सोमवार को एम्बुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूँजी। क्षेत्र के गांव बपण्डई निवासी एक प्रसूता महिला ने एक नवजात शिशु को एम्बुलेंस में पुरदिलनगर पर जन्म दिया। बाद में महिला चिकित्सक द्वारा प्रसूता को उपचार दिया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है।
गांव बपण्डई निवासी पुष्पा देवी पत्नी सोनू कुमार को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन प्रसूता को प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस में लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए। उसी दौरान प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जैसे ही एम्बुलेंस कस्बा पुरदिलनगर पर पहुँची। तभी प्रसूता महिला ने रास्ते में ही एम्बुलेंस के अंदर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। एम्बुलेंस में महिला का प्रसव ईएमटी भानू प्रताप एवं आशा राजकुमारी ने कराया। नवजात शिशु के जन्म लेने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों को उपचार के लिए पीएचसी नगला वीरसहाय लाया गया। जहां महिला चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य पाये गये। जिन्हें बाद में जांच के बाद सकुशल घर पहुँचाया गया।

vinay