Visitors have accessed this post 1317 times.
सिकंदराराऊ : उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने शुक्रवार की रात्रि 12:30 बजे कासगंज रोड स्थित स्थानीय बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। जिससे विद्युत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया ।
उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने बताया कि काफी समय से विद्युत समस्या को लेकर शिकायतें मिल रही थीं कि रात के समय विद्युत कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं रहते हैं और सही ढंग से कार्य नहीं करते हैं । जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत फाल्ट दूर करने में भी कर्मचारियों द्वारा हीला हवाली की जाती है । शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी रात्रि 12:30 बजे कासगंज रोड स्थित बिजली घर पर जा धमके। उन्हें देखते ही बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। निरीक्षण के दौरान पूरा स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद मिला और उस समय बिजली सुचारू रूप से चल रही थी।










