Visitors have accessed this post 1097 times.
सिकंदराराऊ : शुक्रवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा फल घोषित हुआ । नगर के राज कमल पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिका कुमारी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नाम रोशन किया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि स्कूल की छात्रा कनिका कुमारी ने 95.98 प्रतिशत, खुशी माहेश्वरी ने 92.2 प्रतिशत, नितिन कुमार गौतम 85.8 प्रतिशत, इबरा खान ने 85 प्रतिशत तथा गीतिका जाखेटिया ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं ।
विद्यालय परिवार एवं स्कूल की एमडी नीलम सिंह राठौर द्वारा सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। गत वर्ष भी स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा था और छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था ।










