Visitors have accessed this post 205 times.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनमानस को जागृत कर घर घर तिरंगा फहराने को जागरूक किया जा रहा है इसी श्रृंखला में रविवार को सादाबाद में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हाथरस द्वारा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में बाल्मीक बाटिका से एक विशाल तिरंगा यात्रा बेंड बाजो के साथ निकाली गई। यात्रा हनुमान बगीची, जवाहर बाजार, रोडबेज बस स्टैंड से होती हुई मथुरा तिराहे पर जाकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई।इससे पूर्व बाल्मीक बाटिका पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर झंडा फहराकर ,माल्यर्पण कर तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर बंदे मातरम, भारत माता की जय आदि के उदघोष कर यात्रा को भव्यता प्रदान की। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, जिलामहामंत्री भोला सिंह रावत, जिलाउपाध्यक्ष अमित पारासर, ओमवीर सिंह प्रधान, मोहन सिंह आर्य, प्रवासी के रूप में पधारे ब्रजक्षेत्र मंत्री सतीश देव त्यागी, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर देव चंद गौड़, सुनील गौतम, अनिल पारासर, हेमंत गौतम, योगेश गौतम, डॉक्टर तरुण शर्मा, जिलामीडिया प्रभारी योगेश शर्मा ,सोसल मीडिया प्रभारी नरेश ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष हरिओम चौधरी, अरुण चौधरी, हरवीर चौधरी, संजय राणा, राजकुमार गुप्ता, सूरज शाह, उदयकुमार बाल्मीक, जगदीश प्रसाद, लछमण प्रधान, सोनू पारासर, तपन जौहर, चरण सिंह, जे पी बोहरा, सोनू गौतम, हर्ष गौतम, के अलावा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती गौतम, सकुंतला गौतम सहित अनेक महिला ब कार्यकर्ता मौजूद थे।सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ यात्रा में शामिल रहे।