Visitors have accessed this post 1620 times.

सिकंदराराऊ : जुझारू नेता व पूर्व मंत्री सिकंदराराऊ के पूर्व विधायक रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने एक शोक सभा का आयोजन किया ।
संजीव महाजन ने उपाध्य के जीवन काल का परिचय देते हुए कहा कि हमें इन जैसा नेता जो पूरे जिले को अपने बच्चे की तरह रखता था । अब नहीं मिलेगा।
युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने कहा की हाथरस ज़िले के जनक उपाध्याय जी ने सिकंदराराऊ विधानसभा के लिए जो जो कार्य किए, उसे लोग भूल नहीं सकते। जिसमें 24 घंटे दी जाने वाली बिजली की आपूर्ति मुख्य थी ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा व्यापारी नेता आकाश दीक्षित , नगर अध्यक्ष संजीव महाजन,महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय ( डोबी),भाजपा ज़िला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता , भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य , जितेंद्र वार्ष्णेय (पिंटू नेता जी ), दुर्वेश पचौरी, युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, महामंत्री अभितेश राजा जी, इंद्रदेव पालिवाल, अभिषेक वार्ष्णेय सभासद, निशांत चौहान, रिंकु शर्मा, कुंज बिहारी आदि लोग शामिल रहे|

vinay

यह भी देखें :-