Visitors have accessed this post 252 times.

सिकन्दराराऊ : विमल साहित्य संवर्धक संस्था के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर “एक शाम हिंदी के नाम” कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विमल साहित्य संवर्धक संस्था के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने और संचालन युवाकवि अवशेष विमल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। भाई चारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी।
इस अवसर हरपाल सिंह यादव और महेश यादव संघर्षी ने कहा कि हिंदी दिवस देश का एक महत्वपूर्ण दिवस है। हिंदी ही मात्र ऐसी भाषा है, जिसमें राष्ट्रीय अस्मिता सुरक्षित है।
कार्यक्रम के आयोजक सौरभ पुंढीर, प्रदीप कुमार और धीरू वर्मा ने सबका आभार व्यक्त करते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी हिंदी सेवियों को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कवि सम्मलेन में सरस्वती वंदना अवनीश यादव ने की। उसके बाद हास्यकवि पंकज पंडा ने सुनाया –
शब्द बिना बिंदी के हो जाता सूना सा,
हिंदी में बिंदी का बड़ा ही महत्व है।
कासगंज से पधारे आतिश सोलंकी ने पढ़ा –
भारत माता के माथे की रोली वाली बिंदी हूँ।
भाषाओं की इस फैशन में दबी ढकी में हिंदी हूँ।।
आगरा से पधारे कवि इंद्रपाल इंद्र ने गीत पढ़ा-
सुनो सुनो मैं सार बताऊँ, हिंदी का उपकार बताऊँ।
अपनी भाषा माँ हिंदी का,आओ आज दुलार बताऊँ।
हास्य व्यंग्य के कवि प्रमोद विषधर ने यह पढ़कर तालियाँ बटोरी –
करें हम हिंदी का सम्मान, बढायें हिंदी का हम मान
पढ़ें लिखें बोलें हम हिंदी, बढ़े तब अपना हिन्दुस्तान
इगलास से पधारे कवि गाफिल स्वामी ने सुनाया –
हिन्दी दिवस मना रहे, लोग हिन्द में आज !
हिन्दी के सम्मान की, चहुँ दिश उठी अवाज !!
अवनीश यादव ने हिंदी के महत्व पढ़ा –
हिन्दी से ही बनी रामायण।
हिन्दी से ही बनी है गीता।
हिन्दी में हैं बने वेदग्रन्थ, ज्ञान बनी है हिन्दी।।
ओजकवि राज किशोर राज ने पढ़ा-
हिंदी पढ़कर ज्ञान बढायें, भारत का।
यही हमेशा हम सबका संकल्प रहे।
संचालन कर रहे कवि अवशेष विमल ने पढ़ा –
हिंदी अपनी शान है, हिंदी ही पहचान।
हिंदी से ही विश्व में, भारत देश महान।।
रंजीत पौरुष ने पढ़ा –
हिंदी ही है ध्येय हमारा, हिंदी ही संकल्प।
इसके बिना नहीं दुनिया में कोई और विकल्प।।
इसके अलावा शमशुल अहद शम्स, कासिफ जमाल, जमीरउद्दीन जमीर ने भी काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम आनन्द वर्मा, देवा बघेल, मनोज यादव, स्वेता सिसौदिया, मुकेश कुमार, रश्मी, वर्षा, आकाश कुमार आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।

vinay

यह भी देखें :-