Visitors have accessed this post 699 times.

सिकंदराराऊ : सयुंक्त व्यापार मंडल द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित बार कमेटी का स्वागत
आज व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर सिकंदराराऊ तहसील की निर्विरोध निर्वाचित कमेटी का पगड़ी एवं पटका पहनकर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर सयुंक्त व्यापार मंडल का एक कार्यक्रम आयोजित किया । जिसकी अध्य्क्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख देवदत्त वर्मा ने एवं संचालन जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम में विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि इस बार बार एसोसिएशन में काफी संघर्षशील और जुझारू व्यक्तित्व जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में गठन हुआ है और उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों को सस्ता और उचित न्याय मिल सकेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि बार ने पहले भी प्रयास करके यहां पर सिविल कोर्ट की स्थापना कराई है। श्री जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक बार फिर एसीजेएम और सीजेएम कोर्ट की स्थापना होगी ।
स्वागत समारोह में अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष ब्रजेश पाठक, शिव कुमार सक्सेना, सचिव ब्रजेश यादव एवं कोषाध्यक्ष देवकांत कौशिक का व्यापार मण्डल की तरफ से जयपाल सिंह चौहान, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, श्याम कुमार वार्ष्णेय, संजीव महाजन, विष्णु वार्ष्णेय, कन्हया वार्ष्णेय, ग्रीश मोहन गुप्ता, विश्व डीप गुप्ता, घनश्याम महेष्वरी, विकाश वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता धीरज वार्ष्णेय, मोनी स्वर्णकार, दीपक सक्सेना , डी सी गुप्ता आदि ने पगड़ी पटका और माल्यर्पण कर स्वागत किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ ब्यापारी नेता दाऊदयाल वार्ष्णेय द्वारा आभार व्यक्त किया।

vinay

यह भी देखें :-