Visitors have accessed this post 283 times.

सिकंदराराऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए भाजपाइयों ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय के आवास पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला संघचालक राजेन्द्र मोहन सक्सेना ने की एवं संचालन व्यापारी नेता जयपाल सिंह चौहान ने किया । कार्यक्रम में सर्व प्रथम दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यर्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किए गए और वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
संयुक्त व्यापार मंडल के संस्थापक विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि आज भारत पंडित जी के अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है। पंडित जी एकात्म मानववाद के समर्थक एवं गरीबों के सच्चे शुभचिंतक थे। गरीबों के लिए उनके हृदय में अमृत भरा था। वे देश के अंतिम व्यक्ति की उन्नति में भारत की उन्नति देखते थे। प्रारंभ से भारत उनके सिद्धांतों पर चलता तो भारत की गिनती एक विकसित देश में होती। आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर परजयपाल सिंह चौहान, विपिन वार्ष्णेय, राजेन्द्र मोहन सक्सेना, विष्णु वार्ष्णेय, चेतन शर्मा, पवन वार्ष्णेय,चंचल गुप्ता, राहुल, अशोक, रमेशचंद्र, रानू चौहान, बॉबी,देवेंद्र गुप्ता,भानुप्रताप सक्सेना,श्रीकांत, अंकुर वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, डी.सी. गुप्ता, भानु शर्मा, दीपक सक्सेना, धीरज वार्ष्णेय आदि थे।

vinay

यह भी देखें :-