Visitors have accessed this post 863 times.
सिकंदराराऊ : स्थानीय रेलवे रोड स्थिति भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में नव दुर्गा के प्रथम दिन 151 कन्याओं को फलाहार कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया एवं प्रधानाचार्य उदय वीर सिंह यादव ने कन्याओं के पैरों को धोकर रोली चंदन से तिलक लगा पूजा अर्चना की तथा फलाहार कराया।
प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या पूजन का बहुत बड़ा महत्व है ,जो कन्या पूजन का महत्व जानता है। वह कभी महिलाओं का अपमान नहीं कर सकता। माता दुर्गा का साक्षात रूप कन्याओं में विद्यमान रहता है। विद्यालय में व्रत रह रहे 151 छात्र-छात्राओं को दूध एवं मिष्ठान के साथ फलाहार कराया ।
इस अवसर पर टोड़ी सिंह गौतम, अजय चौहान, संजीव चौहान, रघुवीर सिंह, रिंकू यादव, देव यदाव, सुभाष सर, श्रीमती कमलेश पुंढीर, सीमा शर्मा, मंजू रानी , प्रीती यादव, निधि शर्मा, नेहा कुमारी, प्रीती सिंह, रोहिणी विमल आदि लोग मौजूद थे।










