Visitors have accessed this post 619 times.

सिकंदराराऊ : कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में आयोजित श्री राम कथा का अलीगढ़ के भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने फीता काटकर तथा पूजा अर्चना करके किया । इस अवसर पर आयोजकों ने पगड़ी एवं पटका पहना कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके मुख्य अतिथि अनिल पाराशर का भव्य स्वागत किया।
श्री पाराशर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामकथा भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है और हर युग के लिये प्रासंगिक भी है। श्री रामकथा सम्पूर्ण मानवता को आपस में जोड़ने और श्रेष्ठ मानव जीवन मूल्यों के साथ जीवन जीने का संदेश भी देती हैं। भगवान श्री राम सनातन संस्कृति के नायक और मर्यादाओं का पालन करने वाले हैं तथा महाग्रंथ रामायण में आदर्श जीवन को परिभाषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि रामायण हमें संदेश देती है कि भगवान श्री राम के बिना रामराज्य की कल्पना करना भी संभव नहीं था। सहनशीलता व धैर्य भगवान राम के अद्भुत गुण है। यही श्रीराम कथा का दिव्य सार भी हैं।
इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे श्री सतगुरु शरण जी महाराज ने श्री राम कथा का मार्मिक वर्णन कर सब को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से बनवारी लाल दीक्षित, रामकिशन दीक्षित, जोगिंदर दीक्षित ,आकाश दीक्षित, चेतन शर्मा, पंकज गुप्ता , अशोक दीक्षित , दुर्वेश पचौरी, विशाल राज चौहान, कमलेश शर्मा , आरती त्रिवेदी , मीरा माहेश्वरी, कृष्णकांत कौशिक, संकी जादौन, कन्हैया पचौरी, निशांत चौहान, हरेंद्र दीक्षित, शशिकांत शर्मा, रिंकू शर्मा, अरुन दीक्षित, हर्ष पाठक , वैभव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

vinay