Visitors have accessed this post 607 times.
पुरदिलनगर : कस्बा में नवरात्री पर श्रद्धालुओं ने बड़ी धूम से प्रथम दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा को पूजा अर्चना के साथ यथा स्थान स्थापित किया । कस्बा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई । लोगों में बहुत ही उत्साह देखने मिला। श्रद्धालु माँ दुर्गा का प्रतिदिन स्मरण कर भक्त हवन पूजा करते हैं एवं समय पर माँ को भोग लगाकर प्रसादी वितरण भी करते हैं। हर्षकान्त कुशवाह पूर्व चेयरमैन ने माँ दुर्गा भवानी की आरती उतारकर पूजा की । तत्पश्चात कमेटी द्वारा उनका पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता , विपिन यादव , सचिन कुशवाह, श्रीकांत सविता, राजू हलवाई आदि लोग उपस्थित रहे।










