Visitors have accessed this post 867 times.
पुरदिलनगर : रामलीला कमेटी के तत्वाधान में पथवारी गेट मोहल्ले में आयोजित श्री रामलीला का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन हर्षकान्त कुशवाह द्वारा गणेश पूजन के साथ फीता काटकर किया गया। इस उपलक्ष्य में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उनको पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। जय श्री राम के नारे के साथ सभी से भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया।
पूर्व चेयर मैन ने कहा कि राम लीला से सभी प्राणियों को संदेश मिलता है कि भगवान श्री राम ने कैसे असत्य को पराजित किया । किस प्रकार से अपना जीवन सारी मर्यादाओं में रहकर व्यतीत किया ।सत्यता के मार्ग पर चलने से मार्ग में कठिनाईयां तो बहुत आयेंगी किन्तु हार नहीं होगी, जीत अवश्य होगी ।
इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन हर्षकान्त कुशवाह, आचार्य अरूण कुमार श्रोत्रिय, उमेश कुशवाह, संदीप कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, डोरीलाल कुशवाह, कमल जाखेटिया, राधेश्याम चैचाणी, भोला कावरा , चिरजीलाल, रूपकिशोर कुशवाह, जीतू चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, शान्ती कुशवाह, होतीलाल कुशवाह, कल्लू सभासद आदि लोग मौजूद रहे।










