Visitors have accessed this post 1149 times.
हाथरस : 1 अक्टूबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े की श्रंखला में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हाथरस शहर के भाजपा के तमाम बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में संपन्न हुआ ,जिसमें पार्टी की तरफ से लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट, प्रो प्लेनेट प्यूपिल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जिसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के द्वारा की गई, जिसमें लेबर कॉलोनी के पार्क में तमाम वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, शहर मंत्री हरीश सैंगर, धीरज जैन, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप चौधरी,राजेंद्र सिंह चौहान,महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, पूनम शर्मा, ज्योति खुराना, सुनीता दीक्षित,पायल मल्होत्रा, विशाल पाथरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।









