Visitors have accessed this post 1510 times.

सिकन्दराराऊ : जीटी रोड स्थित नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर विजयादशमी के मौके पर मेला लगा। जिसमे चाट, पकौड़ी व खेल खिलौनों की दुकानें लगी। देर शाम विजयादशमी के मौके मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को दहन किया। तीर लगते ही रावण व मेघनाद के पुतले धूं धूं कर जल उठे।

श्री राम लीला आयोजन समिति ने क्रीड़ा स्थल पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी दर्शक पहुंचे।
ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। बच्चों ने पटाखे टेसू झेंझी खरीदे।
जीटी रोड पर जाम की समस्या से निपटने के लिए कोतवाल अशोक कुमार सिंह मय पुलिस बल के संभाले हुए थे। सुरक्षा के लिए आज से भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

vinay

यह भी देखें :-