Visitors have accessed this post 895 times.
अलीगढ़ : वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में पांच कैलाश में से एक आदि कैलाश के लिए अलीगढ़ शहर से गये जत्थे को उत्तराखण्ड के धारचूला में लगातार हो रही बारिश एवं पहाडों के स्खलन की वजह से लगभग 2 दिन के लिए रोक दिया गया है। आगे की यात्रा रेड अलर्ट के उपरांत प्रारंभ की जायेगी यह जानकारी यात्रा में गये आचार्य गौरव शास्त्री ने दी।
बुधवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में 15 सदस्यों ने अलीगढ़ शहर से अपनी यात्रा को प्रारंभ किया जोकि पहले दिन के रात्रि विश्राम हेतु चम्पावत जिले में रुके तत्पश्चात नेपाल बॉर्डर के समीप उत्तराखण्ड राज्य के धारचूला में कुमाऊं मंडल के गेस्ट हाउस में विश्राम किया। शुक्रवार को पहाड़ों के स्खलन एवं तेज बारिश की वजह से प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट लगाया जा चुका है।
यात्रा के मंगलमय सम्पन्न होने की कामना करते हुए सभी सदस्यों ने शारदा नदी के तट पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर यात्रा की अनुमति मांगी। रुद्राभिषेक में स्वामी अदृशया नंद,आचार्य गौरव शास्त्री, तेजवीर सिंह,शिब्बू अग्रवाल,प्रमोद वार्ष्णेय,शशि वार्ष्णेय,प्रमोद वर्मा,अंकुश उपाध्याय,किशन बाबा, कपिल ठाकुर, दीपेश शर्मा,ब्रजेन्द्र वशिष्ठ,अजीत आदि लोग उपस्थित रहे।
![]()









