Visitors have accessed this post 880 times.
पुर्दिल नगर : कस्बे में स्थानीय कलाकारों द्वारा चल रही रामलीला में आज रावण दहन की लीला का आयोजन किया गया । जिसमें रामलीला पंडाल से रावण और राम का युद्ध होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई । रावण दहन स्थल पर पहुंची जहां भगवान राम का बाण लगते ही रावण का पुतला धू – धू कर जलने लगा। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण के इस मेले में बरसात होने के बावजूद भी काफी भीड़ एकत्रित हो गई और सभी ने राम रावण की लड़ाई को देखा और कुछ देर लड़ाई देखने के बाद भगवान राम ने रावण के पतले पर एक अग्निबाण मारा और रावण का पुतला धूं धूं कर जलने लगा । इस मेला में सुरक्षा की द्रष्टी से चौकी प्रभारी राम नरेश पुलिस बल एवं पी ए सी के साथ तैनात रहे। मेला शांती पूर्ण तरीके के साथ सम्पन्न हुआ।
![]()
यह भी देखें :-









