Visitors have accessed this post 723 times.

सिकंदराराऊ : सोमवार को जिला हाथरस ब्लॉक हसायन के ग्राम नागला आल एवं ब्लॉक सिकंदराराऊ के ग्राम कुंदनपुर में स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया की टीम द्वारा आशाओं एवं ग्राम प्रधान की सहायता से संचारी रोगों से संबंधित सोर्स रिडेक्शन व जन जागरूकता का कार्य किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की टीम द्वारा उक्त गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसके अतिरिक्त दोनों ही गांवों में छिड़काव करा दिया गया है ।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम से सुनील कुमार शर्मा एमआई , पूजा गुप्ता एमआई , प्रीति सेंगर एमआई , रामकुमार एसएफडब्ल्यू उपस्थित रहे।

vinay