Visitors have accessed this post 872 times.
सिकंदराराऊ : 30 अक्टूबर से नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजक मुकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर से ओम बाबा मंदिर पर राम कथा दोपहर 2:00 से होगी। श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा । मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा की शुरुआत होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई ओम बाबा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी ।उन्होंने समस्त धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से श्री राम कथा महोत्सव तथा कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
![]()
यह भी देखें :-









