Visitors have accessed this post 486 times.
सिकंदराराऊ : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह , प्रदेश अध्यक्ष ब्रज प्रान्त डॉ. हिर्देश चौधरी एवं जिला प्रभारी अशोक धनगर के निर्देशानुसार गुरुवार दिनांक 10 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से सिटी पैलेस सिकंदराराऊ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा । जिसमें ब्रजप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. हिर्देश चौधरी एवं जिला प्रभारी अशोक धनगर भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा के साथ साथ नगर निकाय चुनाव के विषय पर भी चर्चा होगी। ततपश्चात 12 बजे से पंथ चौराहे से जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह बघेल के नेतृत्व में नगर जनजागरण पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पद यात्रा पंत चौराहा, सिकंदराराऊ से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगी।
जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह बघेल ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अनुरोध है कि समय से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
![]()
यह भी देखें :-









