Visitors have accessed this post 384 times.

सिकंदराराऊ : सिविल बार एसोसिएशन की एक शोक सभा संपन्न हुई, जिसमें सादाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दलवीर सिंह के आकस्मिक निधन तथा अजीत उपाध्याय एडवोकेट के पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई । अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की व सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
शोक सभा में सुरेंद्र वशिष्ठ , सीपी शर्मा, हिमांशु दीक्षित, अभय सिंह चौहान, वीरू सिंह, देश दीपक, जगदीश सैनी, आनंद पालीवाल, अजय पुंडीर, बनी सिंह ,जितेंद्र यादव, ओम शिव उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, बृजभान सिंह, संजय यादव ,रंजीत श्रोती, नीरज यादव, कुलदीप, उदयवीर ,सलीम कुरेशी, अमित गुप्ता ,बनारसी दास गुप्ता, अजीता भारद्वाज ,सीमा ,रत्नेश, समाज प्रिय रत्न आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

vinay

यह भी देखें :-