Visitors have accessed this post 335 times.

सिकंदराराऊ : कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सिकंदराराऊ नगर में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया सर्वप्रथम नेहरू पार्क में स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके उपरांत पूर्व सांसद चंद्रपाल सैलानी के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी निर्मला सैलानी के साथ अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में शाही मस्जिद, छोटी माता मंदिर, ब्रह्मा कुमारी आश्रम एवं सिकंदराराऊ के साहित्यकारों के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश पत्र प्रेषित किया ।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ के जरिए पार्टी घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे।अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ जोड़ने से दिल जोड़ने का माहौल बनता है। घर-घर जाकर संपर्क साधने के दौरान लोगों की परेशानियां सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अनुभव घर-घर पहुंचाना है। राहुल गांधी के पत्र को गांव-गांव, गली गली कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया और कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से जनता को रूबरू कराना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आव्हान पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान, सत्य प्रकाश शर्मा , प्रबुद्ध सैलानी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, निखिलवर्ती पाठक, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष पवन पंडित, नवल नरूला, जिला सचिव राशिद कुरैशी, सेवादल के प्रदेश सचिव शाहिद कुरेशी, आयुष, यशवर्धन आदि मौजूद थे।

vinay

यह भी देखें :-