Visitors have accessed this post 436 times.
सिकंदराराऊ : तहसील क्षेत्र में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर तरफ रंगों की बौछार होती रहीं तो बच्चों व युवाओं ने गुलाल उड़ाते हुए डीजे पर धमाल मचाया। वहीं लोग गीले शिकवे दूर करके एक दूसरे से गले मिले। होलिका दहन होते हुए ही होली का के रंगों में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र तर हो गया। साथ ही हर जगह युवाओं का शोर देखने को मिला। दिन का उजाला होते ही बच्चों ने रंगों से भरी पिचकारियां भरनी शुरु की और बौछार करने लगे। तो वृद्ध लोग एक दूसरे के घर जाकर लोगों से गले मिलकर होली की बधाई देने में लगे थे। होली पर युवाओं का अलग ही तरीका था। युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए जमकर गुलाल उड़ा रहे थे। रंगों की बौछार के कारण सड़के भी लाल हो गई। तो वहीं डीजे पर रंग बरसे भीगे चुनकर वाली रंग बरसे.. आज ने छोड़ेंगे बस होली खेलेंगे.. आज ब्रज में होली रे रसिया.. होली के दिन खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.. आदि गीतों की धुनों पर युवा थिरक रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, सीओ डॉ आनंद कुमार, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने संभाल रखी थी। पुलिस पिकेट जगह जगह चौराहों पर तैनात रही। दिनभर पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं।

यह भी देखें :-









