Visitors have accessed this post 833 times.

सादाबाद : नगर निकाय चुनावों की तिथियों की घोषणा होते ही तैयारियों में तेजी आ गई है। एसडीएम संजय कुमार ने सीओ रामगोपाल के साथ कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि मतगणना स्थल मंडी समिति के अलावा महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बने तीन, रोशनलाल स्कूल में बने चार, सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में बने चार, ईदगाह स्थित प्राइमरी पाठशाला में बने पोलिंग बूथों का जायजा लिया गया। इन बूथों पर पुलिस फोर्स के रूकने की व्यवस्था के अलावा बिजली, पानी, आने जाने वाले रास्तों आदि की व्यवस्था को देखा गया है। जहां कहीं भी अव्यवस्था मिलीं हैं, उन्हें तत्काल दूर कराए जाने को लेकर नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है। इस कार्य में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। समय रहते सभी अव्यवस्थाओं को दूर करा लिय जाए।

यह भी देखें :-