Visitors have accessed this post 808 times.

सादाबाद बस स्टेंड निकट स्थित डॉ. भगवती प्रसाद उपाध्याय चिकित्सालय में इंडियन इंन्ट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव में सर्व सम्मिति से डॉ. विनय उपाध्याय को जिला अध्यक्ष और भोला कौशिक को सचिव चुना गया। इसके अलावा डॉ. राजेश उपाध्याय, डॉ. विनय दीक्षित, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. विवेक सिसौदिया को जिला कोषाध्यक्ष, डॉ. मुनेंद्र, डॉ. सुरेंद्र कटारा को सह सचिव चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आयुष चिकित्सकों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। यह चुनाव चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील दीक्षित की निगरानी में आयोजित हुआ। मौके पर काफी आयुष चिकित्सक मौजूद रहे।

INPUT – BUERO REPORT