Visitors have accessed this post 165 times.

कोलेस्ट्रॉल एक तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन रही है। यह एक मोमी पदार्थ है जो खून में पाया जाता है। यह लिवर द्वारा भी बनता है और आपके द्वारा खाए गए फैट से भरपूर चीजों के सेवन से भी जमा होता है। कोलेस्ट्रॉल की थोड़ी मात्रा हार्मोन, पित्त अम्ल और विटामिन डी को संश्लेषित करने के लिए जरूरी है लेकिन इसका लेवल ज्यादा होने से यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। इससे आपको हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, खून की नसों का ब्लॉक होना आदि जानलेवा समस्याएं हो सकती हैं कोलेस्ट्रॉल को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह नसों को जाम कर देता है। यही वजह है कि इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।डायबिटीज और वजन पर कंट्रोल रखना जैसे कई तरीके हैं जिनसे आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल या कम कर सकते हैं। हालांकि कोलेस्ट्रॉल के लिए कई आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां भारत में धनिया का खून इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, धनिया को हर्बल मूत्रवर्धक के रूप में जाना जाता है। यह किडनी को बेहतर बनाता है और शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में सहायक है। यह किडनी को शरीर से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। लहसुन एक और बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर रखने में मदद कर सकती है। रोजाना लहसुन की दो कलियां चबाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव को बेअसर करने में मदद कर मिलती है। लहसुन एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट भी है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। तुलसी कोलेस्ट्रॉल लेवल के इलाज के लिए एक बढ़िया और असरदार आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। तुलसी के पत्ते एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को किडनी के जरिए खत्म कर सकते हैं। रोजाना 2-3 तुलसी के पत्ते चबाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। गुग्गुल लोकप्रिय आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक है जिसका उपयोग हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए किया जा सकता है। इस जड़ी बूटी में गुग्गुलस्टेरोन होता है, जिसे खून में खराब कोलेस्ट्रॉल का एक सक्रिय अवरोधक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप 25 मिलीग्राम तक गुग्गुलु का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन एक और शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो जाम नसों ओ खोलने, दिल के दौरे आदि जैसी हृदय संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद कर सकती है। अर्जुन के पेड़ की छाल को पाउडर के रूप में सेवन किया जा सकता है। अर्जुन पाउडर में कोलेस्ट्रॉल को घोलने और हार्ट ब्लॉकेज को होने से रोकने की क्षमता होती है। पाउडर को सुबह (नाश्ते से पहले) गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :-