Visitors have accessed this post 1028 times.
सिकंदराराऊ : तहसील परिसर में जीटी रोड से वार रूम तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण बुधवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर बार एसोसिएशन कक्ष में एक समारोह आयोजित किया गया ।
सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है । सांसद निधि एवं अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं। शासन द्वारा अनेक विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान , हसायन ब्लाक प्रमुख डीपी सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गौतम, बृजेश यादव , देवकांत कौशिक, देवेंद्र दीक्षित शूल, गौरी शंकर गुप्ता , सुरेंद्र सिंह पुंडीर, सोनू चौहान, अरविंद शर्मा, संतोष पुंडीर, हुकुम सिंह बघेल , नरेंद्र सिंह जादौन, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









