Visitors have accessed this post 889 times.

आई फ्लू नामक बीमारी तेजी से फैल रही है इसको देखते हुए हसायन विकास खण्ड के गाँव धदौली में जिला पंचायत सदस्य रिंकू भैया के अनुरोध पर हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा आई परीक्षण कैंप लगाया गया. डॉ की टीम में अंकुश सिंह, Dr पंकज फार्मासिस्ट उदय पाल सिंह रहे…जिसमें बच्चों की आंखों की जांच की गई .. डॉक्टरों ने आई फ्लू वायरल की पहचान बताई आंखों पर सूजन आना, आंखों का लाल होना ,आंखों में खुजली होना ,आंखों से पानी निकलना ,
डॉक्टरों ने आई फ्लू से बचने के लिए दी जानकारी पीड़ित व्यक्ति आंखों पर काला चश्मा लगाकर रखें, टीवी और मोबाइल ना देखें ,आंखों में बार-बार हाथ ना लगाएं, आंखों को साफ करने के लिए गंदे कपड़े का इस्तेमाल ना करें ,और किसी से भी आई 2 आई कांटेक्ट ना बनाएं अगर किसी को यह समस्या होती है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आंखों का सही ढंग से इलाज कराएं यह एक छुआछूत जैसी बीमारी है अगर आपको यह लक्षण किसी की आंखों में दिखाई देते हैं तो आप उससे उचित दूरी बनाकर रखें ।

यह भी देखें :-