Visitors have accessed this post 136 times.

हाथरस 22 अगस्त । भारत के सुयोग्य वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के बाद भारत विश्व में कल ऐतिहासिक इतिहास अंतरिक्ष में रचने जा रहा है और इस ऐतिहासिक सफलता व इतिहास रचने के लिए आज विनायक इंटरनेशनल स्कूल में चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर कल 23 अगस्त को होने जा रही सफल व सुरक्षित लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और भव्य हवन यज्ञ का अयोजन किया गया।। शहर के आगरा रोड पर गिजरौली बम्बा स्थित गणेश सिटी में विनायक इंटरनेशनल स्कूल में आज चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर कल 23 अगस्त को होने वाली सफल व सुरक्षित लैंडिंग के लिए व भारत के वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में एक ऐतिहासिक व स्वर्णिम इतिहास रचे जाने की और अग्रसर होने के लिए आज जिसमें विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्रों ने ईश्वर से प्रार्थना की और अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ शुरूआत है। अपना देश विश्व गुरु बन रहा है और दुनियां में सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है। चाहे वो वर्ल्ड इकोनॉमी हो, रक्षा क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, अपना भारत देश पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा है।।
इस मौके पर विनायक इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा ने बताया कि भारत देश आज किसी दूसरे देश की ओर नही देखता। कोई भी मिशन हो अपने दम पर ही पूरा कर लेता है। वह दिन गए जब हम अपने छोटे से कार्य के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा करते थे।।
भारतीय इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के माध्यम से भारत द्वारा अंतरिक्ष में पहली बार अपना परचम लहराते हुए ऐतिहासिक सफलता व इतिहास रचने की ओर अग्रसर होने पर स्कूल प्रांगण में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया गया और हवन में आहुतियां देकर चंद्रयान-3 की सुरक्षित व सफलतम लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वही हवन यज्ञ करने में शामिल होने वाले हरेंद्र सिंह चौधरी ने अपना जोश दिखाते हुए बच्चों के संग भारत देश के लिए जयकारे लगाए और जयकारों की गूंज इतनी थी कि एक बार लगा कि इनकी आवाज दिल्ली तक गई होगी।।
हवन यज्ञ में आर.जी. ग्रुप के चेयरमैन के. के. चौधरी और उनके समस्त सदस्यों ने प्रार्थना कर ईश्वर से चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए कामना की।। इस मौके पर कृष्ण कुमार ( एसओ), मानसिंह चौधरी ,
केपी सिंह , डॉ. नोवेल सिंह ,प्रेम सिंह (मामाजी ),हरेंद्र सिंह ,करीना सिंघल ,
सुरभि मोदी, अंजू शर्मा ,निधि , पारुल , सुबिका ,आकाश , हरीश एंव समस्त आर.जी. ग्रुप मौजूद था।