Visitors have accessed this post 710 times.

सिकंदराराऊ : वाल्मीकि नव युवक संघ के सौजन्य से वाल्मीकि समाज कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मोहल्ला नोरंगाबाद वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन निरंजन प्रकाश उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एवं फीता काट कर किया गया।
मुख्य अतिथि निरंजन प्रकाश ने कहा कि बच्चों तथा युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बाढ़-चल कर भागीदारी करनी चाहिए । प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
इस मौके पर बारे लाल , महेंद्र , विजय सागर , भिकारी लाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार , अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार , मुरारी लाल, निर्मल कुमार, विनय कुमार, रोहित, ऋषि पाल आदि वाल्मीकि समाज के नव युवक शामिल हुए।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-