Visitors have accessed this post 798 times.

सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी कैम्प कार्यालय सिकन्द्राराऊ पर समाजसेवी सदर खाँ शेरवानी की अध्यक्षता एवं आनंद वर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुंचाना है। देश के निर्माण में कवि, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पत्रकार, समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी सदर खाँ शेरवानी ने कहा कि समिति पिछले कई दशको से सभी धर्मों को जोडने का अनवरत कार्य कर रही है। समिति के विस्तार पर विस्तृत योजना बनायी गयी।
समारोह मे नरेन्द्र सिह जादौन, शायर आतिश सोलंकी, देवा बघेल, नबाब अहमद कुरैशी, रहीश अहमद, डाँ.संजय कुमार, डा. राहुल कुमार, संदीप कुमार, रिंकू यादव, मनोज सविता, मोनू कश्यप, रवि ठाकुर, राजकुमार, विजय यादव, उपेन्द्र कुमार, शिवम गुप्ता, नरेश कश्यप, राकेश यादव एडवोकेट, जयपाल सिंह, पप्पू कुमार, विपिन कुमार, अमन कुमार, हसरूद्दीन, जाकिर, साधना यादव, बेबी, ममता, जमुना आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-