Visitors have accessed this post 115 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने मन की बात कार्यक्रम की जिला मोनिटरिंग टीम के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना मन की बात कार्य्रक्रम को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि चंद्रयान-३ की सफलता देश की सबसे बड़ी सफलता में से एक है और चन्द्रयान को आज ३ दिन हो चुके है २३ अगस्त को भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चाँद पर भी उगते है | मिशन चंद्रयान नए भारत के पीढ़ी का प्रतीक बन गया है जो हर हाल में जीतना चाहता है और जीतना जानता भी है | मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है | इस पूरे मिशन में अनेको महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर जुडी रही है, इन्होने अलग – अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट मेनेजर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ऐसी कई अहम् जिम्मेदारियां संभाली है | किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाए तो उसे और उस देश को विकसित होने से कौन रोक सकता है | उन्होंने कहा कि सितम्बर का महिना भारत के सामर्थ का साक्षी होने जा रहा है अगले महीने हो रही G-20 लीडर समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है इस आयोजन में भाग लेने के लिए ४० देशो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनेको प्राइवेट संगठनो के अध्यक्ष राजधानी दिल्ली आ रहे है | G-20 समिट के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी देश की भागीदारी होंगी | इस कार्यक्रम में जिला संयोजक रुपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, धर्मेन्द्र उपाध्याय, विष्णु बघेल, शिवदेव दीक्षित, सचिन वर्मा, मोहित बघेल, नीरेश कुमार सिंह, महेश वर्मा, प्रवीन वर्मा, डा० हरी कुमार, मूलचंद वार्ष्णेय, रॉकी चौहान, राजेश कुशवाहा, समीर हुसैन, मुन्सी राम चटावले, दयावती चटावले अजय गोला, धर्मेन्द्र पिप्पल, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |