Visitors have accessed this post 998 times.
सिकंदराराऊ : स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने विज्ञान एवं गणित मेला संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता की । जिसमें वैदिक गणित प्रश्न मंच में बाल किशोर तरुण वर्ग ने शिक्षणेत्तर संकुल अलीगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व विद्यालय का गौरव बढ़ाया ।
भैया बहन गणित तथा विज्ञान की नई-नई तकनीक सीखें तथा उनका प्रयोग करें, जिससे भविष्य में भारत की नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहे। विद्या भारती विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्श प्रश्न मंच विज्ञान प्रयोगात्मक पत्र वाचन एवं वैदिक गणित में प्रश्न मंच प्रदर्शन पत्र वाचन गणित प्रयोगात्मक आदि विषयों पर प्रतियोगिताएं सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल छर्रा अलीगढ में आयोजित हुई ।जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ के भैया बहनों ने वैदिक गणित तीनों वर्गों में प्रथम स्थान बाल वर्ग देव कौशिक, चंद्रप्रकाश, अंशुल यादव, किशोर वर्ग में हेमंत, नितिन ,अंशु व तरुण वर्ग में जितेंद्र, लवकुश ,मेहुल गणित प्रयोगात्मक में तृतीय स्थान गौरी विज्ञान प्रयोगात्मक बाल वर्ग में प्रथम विश्वास स्थान प्राप्त कर क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन किया । प्रातः काल वंदना सत्र में प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने भैया बहनों को उत्साहवर्धन किया तथा सम्मानित किया ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-









