Visitors have accessed this post 137 times.

सहपऊ : समाज सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानिकपुर जलेसर रोड जनपद हाथरस के महेश शर्मा माही को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड – 2023 से सम्मानित किया गया।

रक्तदान के क्षेत्र में अनवरत लोगों की सेवा करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु उनको यह पुरस्कार राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति द्वारा आयोजित वृहद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद (ओलंपियन) एवं विशिष्ट अतिथियों जौनपुर के सिंगरामऊ स्टेट की महारानी व शिक्षाविद डाॅ. अंजू सिंह और सहजनवा, गोरखपुर की नगर पालिका अध्यक्षा संजू सिंह द्वारा दिया गया। महेश शर्मा माही को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से रक्तवीर व समाजसेवी एकत्र हुए थे।

महेश शर्मा माही विगत कई वर्षों से लोगों की विभिन्न प्रकार से सेवा करने के साथ समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता सेवा की दिशा में अनवरत कार्य करते चले आ रहे हैं। मानव सेवा की दिशा में उनके इसी उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए अयोध्या में उन्हें उक्त सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान – 2023 से सम्मानित किया गया।

महेश शर्मा माही को विभिन्न संस्थाओं, अधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत करने के साथ कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा हेतु दर्जनों सामाजिक संगठनों द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया जा चुका है।

INPUT – AKHILESH VARSHNEY

यह भी देखें :