Visitors have accessed this post 477 times.

हाथरस । नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व उनके पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने वार्ड नं0 एक में 15 वें वित्त के अन्तगर्त स्वीकृत दो सड़कों का शिलान्यास किया।
15 वें वित्त के अन्तगर्त स्वीकृत दो सड़क सी सी इण्टर लाॅकिंग टाइल्स निमार्ण कार्य श्यामवीर सिंह के मकान से सूबेदार सवेर्श सिंह के मकान तक तथा मुख्य मार्ग से गुड्डी देवी के मकान तक का शिलान्यास विधिवत पूजा अचर्ना कर तथा फीता काट कर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व उनके पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा किया गया, इस अवसर पर बोलते हुए श्वेता चौधरी ने कहा कि वार्ड नंबर 1 का यह क्षेत्र नगर पालिका के नए परसीमन के बाद जुडा है तथा यह विकास की दृष्टि से भी पिछडा हुआ है। अतः आने वाले समय में इस क्षेत्रा में और भी विकास कार्य कराये जायेगें। स्थानीय निवासियों द्वारा श्वेता चौधरी व राजेश दिवाकर का स्वागत फूल माला पगड़ी व पटका पहनाकर तथा छविचित्रा भेट कर किया गया।
इस अवसर पर वार्ड में सभासद दिनेश सिंह नन्हे, सभासद रामजी लाल वर्मा, सभासद अतुल चौधरी, सभासद धीरज जैन, सवेर्श सिंह, डाॅ0 सतीश चन्द्र, श्याम सिंह, मोहन सिंह, सुखवीर सिंह, बृजेश बाबू, नारायण सिंह, पूर्व प्रधन बोहरन सिंह, बाबू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।