Visitors have accessed this post 809 times.
सिकंदराराऊ : भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी का पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
श्री माहेश्वरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटना होगा। एक बार फिर 2024 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, देवेंद्र राघव, बबलू सिसोदिया, जितेंद्र वार्ष्णेय , नरेंद्र सिंह जादौन, बृजेश चौहान लोकेश जादौन, पंकज गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, संतोष पौरुष, सोमेश यादव, हर्षकांत कुशवाह, जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI









