Visitors have accessed this post 1174 times.
कानपुर : आज किदवई नगर संजय वन में सर्वधर्म योग संस्थान के तत्वाधान में योग गुरु विनोद शुक्ल के नेतृत्व मे वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। योग गुरु विनोद शुक्ला के नेतृत्व में विगत 18 वर्षों से निशुल्क योग कक्षाएं संपादित की जा रही है.। जहां पर लगभग 5000 से अधिक योग कक्षाएं व 4,5 लाख योग साधक लाभान्वित हो चुके हैं। जिन्होंने जीने की आशा छोड़ दी थी किंतु गुरु जी के कुशल निर्देशन में योग करके पूर्ण स्वास्थ्य को प्राप्त कर चुके हैं। कई मानसिक व शारीरिक व्याधियों से ग्रस्त व्यक्ति योग के द्वारा पूर्ण लाभ प्राप्त कर चुके हैं। और इस अवसर पर योग साधकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। आर के अवस्थी, राम शंकर गुप्ता,राधेलाल साहू, संगीता त्रिपाठी, रमेश गुप्ता,विनय तिवारी,विमल सिंह हाजी ने गीत प्रस्तुत किया वह योग के बारे में अपने विचार व्यक्त किया।
INPUT – MANOJ SINHA
ये भी देखें:-









