Visitors have accessed this post 513 times.
हाथरस सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में श्रीमान जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस के आदेशानुसार ” ऑपरेशन जागृति एवं मिशन शक्ति ” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा व जागरूकता विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय स्टॉफ के अतिरिक्त गोपाल सिंह क्षेत्राधिकारी सादाबाद, मुकेश कुमार, कोतवाल व अनेक पुलिस कर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किये. क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न घटनाओं का जिक्र किया, गुड टच, बैड टच, बैड आई कांटेक्ट, हेल्पलाइन नंबर्स, विधिक व क़ानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया तथा अपने साथ साथ अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की एवं जीवनमें एक लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण भाव से काम करने हेतु प्रेरित किया.




INPUT – RANJEET KUMAR
यह भी देखें:-









