Visitors have accessed this post 1676 times.
सिकंदराराऊ : रेजांगला शहादत शौर्य यात्रा युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुरादाबाद से आगरा रेजांगला की लड़ाई में शहीद हुए 114 वीर अहीर शहीदों की अहीर धाम रेजांगला से लाई गई मिट्टी कलश यात्रा लेकर युवाओं के काफिले के साथ निकले हैं । रास्ते में रेजिमेंट बनाए जाने की मांग के लिए जोरदार उत्साह के साथ अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सिकन्द्राराऊ हाथरस में पूर्व प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कलश यात्रा का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर युवा यादव महासभा प्रदेश सचिव समीर यादव एडवोकेट प्रदेश सचिव महेश यादव संघर्षी, पूर्व जिलाध्यक्ष हाथरस रामखिलाडी यादव, युवा जिलाध्यक्ष हाथरस हरीश यादव, रिंकू यादव, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, गिरीश यादव एडवोकेट, दीपक यादव,प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट राजीव यादव एडवोकेट, विनेश कुमार यादव संजीव कुमार यादव, राकेश कुमार यादव व आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









