Visitors have accessed this post 737 times.

हाथरस । नववर्ष के सुअवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायिक कार्यालय कक्ष के पुनरोद्धार का जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम, नाजिर सदर तथा कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।