Visitors have accessed this post 541 times.

पुरदिलनगर : आज पुरदिलनगर मण्डल क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा द्धारा संबोधित कर ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा पात्रजनों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र व किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र वितरित किए ।

साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों का अन्नप्राशन करवाया ।
इस अवसर पर चैयरमेन पुरदिलनगर हर्षकान्त कुशवाह,मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित, प्रवेश परमार, आनन्द गोला, शशी भारद्वाज, हरीश गोयल, सौरभ यादव, रोबिन, भूपेन्द्र यादव अन्य लोग मौजूद रहे ।

इनपुट : पुष्पकांत शर्मा