Visitors have accessed this post 888 times.

सिकंदराराऊ। बड़ी धूमधाम से कस्बा कचौरा में अक्षत वितरित कार्यक्रम किया जा रहा है। शनिवार को कार्यक्रम बाल्मीकि मोहल्ले से शुरू हुआ । बाल्मीकि बस्ती के लोगों का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने अपनी बस्ती में राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की। उनके इस व्यवहार ने राम भक्तों का मन मोह लिया। जैसे-जैसे राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग-अलग टोली बनाकर गांवों में घर-घर जाकर अक्षत एवं अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर का चित्र देकर लोगों को अयोध्या पहुंचकर राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्यौता दे रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिकंद्राराऊ खंड कार्यवाह पंकज शर्मा, खंड ग्राम विकास संयोजक हर्ष गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मुकेश शर्मा, अशोक यादव, रामकिशन बबलू यादव, चंदन गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी