Visitors have accessed this post 794 times.

सिकंदराराऊ। ग्राम पंचायत मुबारिकपुर कपसिया के माजरा कासिमपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें 950 पशुओं को दवा वितरित की गई तथा पशुपालकों को पशुओं से संबंधित विभिन्न रोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र सिंह ,डॉ वीरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह ,अरविंद कुमार ,प्रदीप कुमार ,नरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान रूम सिंह, रिंकू शर्मा ,योगेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।