Visitors have accessed this post 614 times.
सिकंदराराऊ : जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री रामगोपाल सिंह ने पार्टी संगठन पर चर्चा की और 2024 में लोकसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी की तैयारी जोर-शोर से जुटने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक तैयारी में जुट जाएं।
इस अवसर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जौली को पार्टी का नगर अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया।
बैठक में हर्षित जाटव, देव गौतम, निर्मल जाटव, दीपक सहगल, जीत कुमार, सुनील भारती, जौली आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









