Visitors have accessed this post 664 times.
सिकंदराराऊ : कचौरा में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर धूमधाम के साथ कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा एवं पूजन करके स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ लोकप्रिय भजनों की धुन पर महिलाएं एवं पुरुष जमकर झूमे ।शोभायात्रा के दौरान समूचा वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया चंहुओर श्री राम की जयकारे गूंजने लगे। सोमवार को विधि विधान के साथ मंदिर प्रांगण में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
इस अवसर पर समाजसेवी व्यापारी आकाश दीक्षित, मयंक उपाध्याय, शशिकांत शर्मा , दुर्वेश पचौरी, रामकिशोर शर्मा, संतोष शर्मा, नीरज शर्मा , वीरेश यादव, सुबोध गुप्ता, रविंद्र नागर ,वीरेश शर्मा, अशोक यादव ग्राम प्रधान, डॉ अनिल माहेश्वरी, रामकिशन यादव बबलू, मुकेश शर्मा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष व रामकुमार गुप्ता, पंकज शर्मा, राजकुमार माहेश्वरी, राजेश शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









