Visitors have accessed this post 137 times.

सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में कासगंज रोड स्थित पुरानी चुंगी पर नि:शुल्क कावड़ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कावड़ियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं मल्लम पट्टी तथा उनको हो रही परेशानी से संबंधित दवाइयां वितरित की गई। निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव वीके सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार एवं अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने सयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर एवं शिविर का फीता कटकर किया।
अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि कावड़ियों की सेवा या कावड़ यात्रा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतान के विकास के लिए भी कावड़ यात्रा बहुत लाभकारी है। इससे व्यक्ति को मानसिक प्रसन्नता मिलती है साथ ही मनोरोग का निवारण होता है।
मंडल सचिव अवनेश कुमार ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में काबड़ यात्रा करने वाले लोगों को निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ प्रदान किया। शिविर में चिकित्सा सेवा के साथ साथ नटवर सेवा समिति, आर्य कन्या इंटर कॉलेज द्वारा फलाहार और आराम करने की सुविधा प्रदान की गई।
इस अवसर पर अलीगढ़ मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी, सचिव अवनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश पथरिया, दिलीप सिसोदिया, मनोज राजौरिया, शिवम सक्सेना, अरविंद कुमार, अजय शर्मा, अशोक उपाध्याय, सोनू निगम, करन राजौरिया, माधव मिश्र, ऋषि यादव, माधव शर्मा, गौरव गांधी, देव उपाध्याय, बंटी, अशोक चौहान, ऋतिक उपाध्याय, शंभू सिंह, सुधीर, अनिल श्रीवास्तव, शिव कुमार यादव, चेतन शर्मा, अजय लाइट वाले, अरविंद मिश्रा, गोपाल, ऋषि यादव, सत्य प्रकाश यादव, अजय पाल राजोरिया, अनुज सिसोदिया, विक्रांत सिंह, सोनू , शंभू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-