Visitors have accessed this post 182 times.

हाथरस : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८१ के उपलक्ष्य में हिंदू नव वर्ष पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा नव संवत्सर शुभकामना संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ राजेश जी,प्रांत संगठन मंत्री,विहिप ब्रजप्रांत ने प्रभु श्रीराम दरबार का तिलक कर किया।
यात्रा संयोजक सचिन अग्रवाल नगर अध्यक्ष,विहिप,यात्रा सह-संयोजक दीपू वार्ष्णेय नगर उपाध्यक्ष,शिवम जी जिला सह-सुरक्षा प्रमुख बजरंगदल ने राजेश जी प्रांत संगठन मंत्री को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रान्त संगठन मंत्री ने कहा कि, विक्रम संवत के साथ ही मौसम,ऋतुओं और प्रकृति में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र मास की नवमी तिथि को प्रभु राम का भी जन्म हुआ था।
हमारा नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रथम नवरात्रि से प्रारंभ होता है इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी संवत्सर के पाँच प्रकार हैं सौर,चंद्र, नक्षत्र,सावन और अधिमास। विक्रम संवत में सभी का समावेश है सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
यात्रा में महापुरुषों की झांकिया एवं प्रभु श्रीराम दरबार की रही।
इस अवसर पर राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य,देवेन्द्र जी विभाग मन्त्री विहिप,मुकेश सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष विहिप,गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विहिप,कैलाश कूलवाल जिला उपाध्यक्ष विहिप,नरेन्द्र सिंह जिला मंत्री विहिप,प्रवीन खण्डेलवाल जिला सह-मंत्री विहिप,मदन गोपाल वार्ष्णेय जिला कोषाध्यक्ष विहिप,मनोज वार्ष्णेय जिला सह-समरसता प्रमुख,विहिप,राहुल कौशिक जिला विशेष संपर्क प्रमुख,हर्षित गौड विभाग सह-संयोजक बजरंगदल,मोहित गौड जिला संयोजक बजरंगदल,राहुल चौधरी नगर उपाध्यक्ष,सचिन वार्ष्णेय नगर उपाध्यक्ष,किशन भारती नगर संयोजक,कृष्णा सह-संयोजक,विक्रांत सोनी नगर सुरक्षा प्रमुख,लव वार्ष्णेय नगर सह-सुरक्षा प्रमुख,विवेक चतुर्वेदी सह-सुरक्षा प्रमुख,आशू नगर विधार्थी प्रमुख,आयुष,गौरव,मनोहर,समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।