Visitors have accessed this post 980 times.
सिकंदराराऊ : ब्लॉक के परिषदीय छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम में इस वर्ष मेरिट में स्थान बनाकर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है।
परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर के छात्र- छात्राओं के चयनित होने पर अभिभावकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
ज्ञात रहे कि विगत वर्ष नवंबर माह में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की गई थी। अब इन सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक शिक्षा हेतु प्रति वर्ष 12 हजार रुपये कुल 48 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सफलता प्राप्त करने वालों में हिमांशु पुत्र सत्यपाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ एवं नितिन कुमार पुत्र सुनील भारती उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर हैं। शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विजयवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री कृष्ण कान्त कौशिक, प्रवीण द्विवेदी, विजय कुमार, नेहा कुमारी, विष्णु प्रताप सिंह, कुंवरपाल सिंह, शीलेन्द्र पुंढीर, कर्मवीर, मुकेश, विजयपाल ने बधाई दी।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









