breaking 1

Visitors have accessed this post 965 times.

सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत देश में चलाए जा रहे सम्मान समारोह का आयोजन अगसौली चौराहा पर नरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में किया गया। संचालन शिवम गुप्ता ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन पारसी बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुंचाना है । देश के निर्माण में कवि, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पत्रकार, समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है।
समिति का विस्तार करते हुए डाँ. राहुल कुमार को तहसील अध्यक्ष सिकन्द्राराऊ, अखिलेश शास्त्री को तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को तहसील महामंत्री, सोनू यादव तहसील सचिव एवं अन्नू ठाकुर को तहसील संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया।
इस अवसर पर आतिश सोलंकी, रिंकू यादव, देवा बघेल, संजय कुमार, संदीप कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, रहीश कुरैशी, मोनू कश्यप, राजकुमार सुशील, विशाल गोला, आनंद वर्मा, नरेश कश्यप, राकेश यादव एडवोकेट, जयपाल सिंह, पप्पू कुमार, विपिन कुमार, अमन कुमार, हसरूद्दीन, जाकिर, साधना यादव, बेबी, ममता, जमुना आदि मौजूद थे।

INPUT  – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-